गजरौला में रविवार को भाद्रपद माह की पूर्णिमा पर गंगा में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। तिगरी में स्नान घाट जल मग्न होने के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने उनके वाहन बाढ़ खंड विभाग की चौकी के निकट रोक दिए। इस कारण उनको कुछ दूर तक पैदल चलना पड़ा।