फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती प्रतियोगिता में उपासना व शोभा का दबदबा

संकुल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में उपासना ने रोहिका व शोभा ने मोनी को चित किया। जुनैद ने औवेश को मात दी। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी जिला स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। बृहस्पतिवार को संकुल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन सलेमपुर गौसाईं गांव स्थित एक इंटर कॉलेज में होना था, लेकिन किसी कॉलेज ने अपना खिलाड़ी नहीं भेजा। इस कारण शिव इंटर कॉलेज में ही प्रतियोगिता करा दी गई। जिसमें कॉलेज के ही खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता की शुरुआत कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.शरद कुमार शर्मा ने की। बालिका वर्ग की 44 किलोग्राम वर्ग में रोहिका व उपासना के बीच मुकाबला हुआ। इसमें कड़े मुकाबले के बीच उपासना ने रोहिका को पराजित किया। 50 किलोग्राम वर्ग में शोभा व मोनी के बीच कुश्ती कराई गई। इसमें शोभा ने जीत दर्ज की। 50 किलोग्राम बालक वर्ग में जुनैद ने ओवैस को चित किया। निर्णायक मंडल में शैलेंद्र कुमार, चंचल रानी रहे, जबकि रेफरी की भूमिका खेल शिक्षक बिजेंद्र्र सिंह ने निभाई। प्रधानाचार्य ने बताया कि विजेता खिलाड़ी जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें