गजरौला हाईवे के अवैध कट पर चीनी मिल के उपकरण लदे ट्रक में कार घुस जाने से बरेली के दो युवा कपड़ा व्यापारियों सलमान व जाहिद की मौत हो गई। उनकी कार का चालक समेत दो लोग घायल हो गए। हादसा इतना जोरदार था कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पेट्रोल पंप कर्मियों से हादसे की जानकारी ली। ट्रक और कार को कब्जे में लेने के साथ ही ट्रक चालक हिरासत में लिया।