कैलसा देहात थानाक्षेत्र के रामहट गांव में ब्लैकमेलिंग से तंग आकर प्रेमिका ने किसान हरपाल सिंह (45) के सिर पर फुकनी से हमला किया और बाद में पैर से गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के चौबीस घंटे बाद किसान का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। मामले में मृतक के बेटे की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फुकनी और मृतक का मोबाइल बरामद कर लिया है।