स्काउट एवं गाइड के छात्र-छात्राओं ने सुंदर और आकर्षक शिविर बनाकर मन मोह लिया। शिविरों की सजावट और उनमें बनाए गए खाद्य व्यंजनों की सुगंध शिक्षक-शिक्षिकाओं का ध्यान खींच रही थी। प्रबंधक रोहताश शर्मा व प्रधानाचार्य पीजी गोस्वामी ने शिविरों का निरीक्षण किया। शिविर बनाने की कला और की गई सजावट की सराहना करते हुए कहा कि इससे छात्र-छात्राओं की उत्कृष्ट कार्य करने की क्षमता सामने आती है।