गजरौला में थाना भ्रमण कर ज्ञान भारती इंटर कॉलेज की छात्राओं ने जानकारी ली कि पुलिस किस तरह काम करती है। इंस्पेक्टर क्राइम ने उनको बताया कि अपने भाई, पिता को घर से दोपहिया वाहन लेकर निकलते समय हेलमेट जरूर लगाने को कहें। बताएं कि हेलमेट पुलिस से बचने नहीं बल्कि जीवन के लिए अनिवार्य है। सोशल मीडिया से दूर रहकर और लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करने से हर हाल में सफलता मिलेगी।