फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजरौला क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक 56 को काटा

गजरौला नगर और ग्रामीण अंचलों में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को सीएचसी में 100 ने एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाया। इनमें 56 पीड़ित ऐसे थे, जिनको पहली बार इंजेक्शन लगाया गया। इस बार सर्दी में भी कुत्तों का आतंक कम नहीं हुआ। चाहे नगर हो या ग्रामीण अंचल आए दिन कुत्ते लोगों पर हमला कर जख्मी करतेे रहे। बीते रविवार को नगर व ग्रामीण अंचलों में आवारा कुत्तों ने जमकर लोगों को अपना निशाना बनाया। 56 लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। मायापुरी मोहल्ले में चुपचाप आए कुत्ते ने कई लोगों को काट लिया। पीड़ित लोग सोमवार सुबह ही सीएचसी में एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंच गए। दोपहर 12.30 बजे तक लाइन लगी रही। कार्यवाहक सीएमओ डॉ.योगेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार 100 लोगों को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें