उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ ने सितंबर का वेतन न मिलने से नाराजगी प्रकट करते हुए पालिका कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की। चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही उनका वेतन नहीं मिला तो वह कार्यालय के सामने धरना देने को मजबूर होंगे। गजराैला में सोमवार शाम संघ के कर्मचारी झाड़ू आदि लेकर पालिका के कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां उन्होंने आवाज बुलंद करते हुए कहा कि मौजूदा महीना आधा बीत गया, लेकिन उनका अभी तक बीते महीने का वेतन नहीं मिला है।