सपा के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के राणा सांगा पर की गई टिप्पणी से नाराज राजपूत समाज के लोगों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इंदिरा चौक पर एकत्र होकर समाज के लोगों ने सांसद का पुतला जलाया और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि राणा सांगा सनातन धर्म और देश की रक्षा के लिए आजीवन लड़े, उनकी वीरता पर सवाल उठाना असहनीय है।