दस से अधिक गांवों को जोड़ रही खाईखेड़ा खादर की सड़क तालाब में तब्दील है। जल निकासी का इंतजाम न होने के कारण गांव ही नहीं बल्कि आस पास के गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैै। ब्लॉक केे खाईखेड़ा खादर गांव से चकनवाला, कर्मल्लीपुर, रहदरा, बहलोलपुुर समेेत दस से अधिक गांवों को रास्ता जुड़ा हैै। कई दिन सेे लगातार हो रही बारिश के कारण खाईखेड़ा खादर गांव की मुख्य सड़क तालाब में तब्दील है। जल निकासी का इंतजाम नहीं होने के कारण गांव के लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैै। ग्रामीणों का कहना है कि वह पिछले कई साल से नाला बनाए जाने की मांग ग्राम प्रधान सेे करतेे आ रहे हैं, लेकिन ध्यान नहीं दिया। इस कारण जल भराव सबसे गंभीर समस्या बनी है। ग्राम प्रधान हेमंत शर्मा का कहना है कि नाला बन जाने पर गांव के घर नीचे हो जाएंगे। जिससे उनमें पानी भरेगा।