फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषित पानी के सेंपल की रिपोर्ट 28 दिन बाद सार्वजनिक नहीं: नरेश

भाकियू संयुक्त मोर्चा ने कड़ाके की सर्दी में 25वें दिन भी धरना देकर प्रदूषण के खिलाफ आवाज उठाई। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि प्रदूषित पानी के सेंपल लिए 28 दिन हो गए, लेकिन उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई। भाकियू खालसा के पदाधिकारियों ने धरने को समर्थन दिया। शहवाजपुर डोर किनारे चल रहे धरने के 25 वें दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रदूषित पानी की सेंपल 28 दिन पहले लिए थे। जिसे सार्वजनिक नहीं किया गया। जल्द से जल्द सार्वजनिक किए जाने की मांग उठाई। कहा कि जिसने भी पानी, पर्यावरण को दूषित किया है, उसके खिलाफ कार्रवाई किया जाए। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होंगी, धरना जारी रहेगा। भकियू खालसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रजिंदर सिंह धारीवाल संगठन के पदाधिकारियों संग धरने पर पहुंचे और समर्थन दिया। इस मौके पर राजवीर सिंह, प्रदीप सिंह, योगेंद्र सिंह, सरदार राम सिंह, सरदार सत्येंद्र सिंह, अरुण सिद्धू, रामकृष्ण चौहान, तेजपाल सिंह, रिंकू सागर, चरण सिंह, अहसान अली, शाने आलम, मोहम्मद अली, मोहम्मद उमर, मंसूर अली,नियामत चौधरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें