गजरौला में ज्ञान भारती इंटर कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली। हाथ में तख्तियां थामे छात्र- छात्राएं लोगों को जागरूक करते हुए चल रही थीं कि हादसे से बचने के लिए यातायात के नियमों का पालन करें। वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने से परहेज करना चाहिए।