फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह शुरू हुई बारिश ने किया जल भराव, लोगों को मिली गर्मी से निजात

गजरौला। सुबह शुरू हुई बारिश से मायापुरी व सुल्तान नगर मोहल्ले में जल भराव हो गया। मदरसे के छात्रों को खासी परेेशानी का सामना करना पड़ा। इससे पालिका के जल निकासी केे इंतजामों की पोल खुल गई। इस बारिश से लोगों को गर्मी से निजात मिली। किसानों को भी बारिश सेे खासा फायदा मिला है। धान, गन्ने की फसल की कई दिन तक सिंचाई करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। गंगा किनारे केे खेत गंगा उफान के कारण पानी से लबालब हैं, लेकिन भूड़ के इलाकेे में गन्ना और धान की फसल को सिंचाई की जरूरत पड़ रही है। मंगलवार सुबह 4 बजे सेे शुरू हुई बारिश ने लोगों को खासी राहत पहुंचाई। बारिश के कारण अब कई दिन तक फसलों को सिंचाई की जरूरत नहींं पड़ेगी। इसके अलावा लोगों को गर्मी से भी निजात मिली है। तापमान काफी कम हो गया है। इसके कारण बीमारियां फैलने का डर नहीं रहा। इस बारिश से मायापुरी मोेहल्ले में इस कदर जल भराव हुआ कि घर ऐसे लग रहे थे जैसे द्वीप के बीच बने हों। सुल्तान नगर मोेहल्ले में मस्जिद के आस पास भी एक फीट से अधिक पानी भर गया। मदरसे के बच्चों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। जल भराव ने पालिका के जल निकासी के इंतजामों की पोल खोल दी। ईओ ललित कुमार आर्य का कहना है कि मायापुरी मोहल्ले में रेलवे से एनओसी न मिलने के कारण जल भराव की समस्या हो जाती है, जबकि सुल्तान नगर में तालाब उफन जाने पर एक घंटे के लिए दिक्कत आती हैै।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें