भीषण गर्मी में प्यास से व्याकुल रेल यात्री पानी पीने के लिए शीतल पेयजल के प्याऊ पर टूट पड़े। करीब 20 मिनट तक प्याऊ और पानी की टंकियों पर यात्रियों की भीड़ लगी रही। दिन में आग उगल रहीं सूर्य की किरणें बिना कपड़ा ढके निकलने पर शरीर को झुलसा देती हैं। लू के थपेड़ों से हर कोई बेहाल है। आग उगल रहे सूरज की तपिश और इस भीषण गर्मी में थोड़ी ही देर में प्यास से गला सूखने लगता हैै। रेलवे स्टेशन पर शाम को जैसे ही सिद्धबली एक्सप्रेस ट्रेन आकर रुकी। उससे उतरते ही यात्री पानी पीने के लिए टंकियों और प्याऊ की तरफ दौड़ पड़े। करीब 20 मिनट तक शीतल पेयजल के प्याऊ पर यात्रियों की भीड़ लगी रही। स्टेशन अधीक्षक केएल कश्यप का कहना है कि पानी की टंकियों और प्याऊ पर दिन भर लोगों की भीड़ लगी रहती है।