फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएएफ ने पुलिस संग किया पैदल मार्च

नागरिकों के मन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स ने पुलिस संग नगर में पैदल मार्च किया। मोहरका पट्टी में पैदल मार्च कर कहा कि ईद और अन्य त्योहार शांतिपूर्वक मनाएं। चेतावनी दी कि जो भी शांति व्यवस्था में खलल डालने का काम करेगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी। ईद और नवरात्र पर शरारती तत्व कानून से खिलवाड़ न कर सकें, इसके लिए नगर में रैपिड एक्शन फोर्स के 30 जवान आए। उन्होंने अपने कमांडेंट सत्यवीर सिंह व इंस्पेक्टर मनोज कुमार के नेतृत्व में थाना पुलिस के साथ नगर में पैदल मार्च किया। नागरिकों को सुरक्षा का अहसास दिलाते हुए कहा कि अपने त्योहार शांति पूर्वक मनाएं। जो भी कानून व्यवस्था से खिलवाड़ या शांति व्यवस्था में खलल डालने का काम करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर के विभिन्न मोहल्लों में पैदल मार्च करने के बाद जवानों और पुलिस ने मोहरका पट्टी में भी पैदल मार्च किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें