फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजराैला में खरीदारी करने आए युवकों की कार में तोड़फोड़

गजरौला में खरीदारी करने आए युवकों की कार में दबंगों ने तोड़फोड़ की। विरोध करने पर कार सवारों से भी मारपीट को उतारू हो गए। आरोपी युवक घटना को अंजाम देकर भाग गए। पीड़ितों ने थाना पहुंच कर पुलिस को घटना की तहरीर दी। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर निवासी सचिन कुमार नर्सरी संचालक हैं। वह बुधवार दोपहर कार से नगर में खरीदारी करने आए थे। साथ में उनका गांव का ही दोस्त भी था। बस्ती मार्ग स्थित एक मॉल के सामने कार लगाकर उतर रहे थे। इस बीच बाइकों पर सवार युवक आए। आरोप है कि बाइक सवार युवकों ने बाइक से कार छू जाने पर गाली गलौज करते हुए कार में तोड़फोड़ कर दी। सचिन व उनके साथी ने विरोध किया तो उनके साथ भी मारपीट को उतारू हो गए। इस दौरान इकट्ठा हुई भीड़ को देख आरोपी युवक धमकी देते हुए भाग गए। सचिन थाने पहुंचेे। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। दोनों पक्ष रफा दफा करने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें