पीसीएस प्री परीक्षा के अभ्यर्थियों को सुबह आठ बजे परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना अनिवार्य है। 8.45 बजे गेट बंद कर दिया जाएगा। प्राइवेट स्कूल के किसी शिक्षक की ड्यूटी परीक्षा कराने के लिए नहीं लगेगी। शिव इंटर कॉलेज में पीसीएस प्री परीक्षा के स्टेटिक मजिस्ट्रेट लोक चंद ने केंद्र व्यवस्थापक और ड्यूटी के लिए तैनात किए गए शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि 12 अक्तूबर को पीसीएस प्री परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसको नकल विहीन कराने के लिए सभी को मुस्तैदी से ड्यूटी करनी है। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।