फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के दौरान कैंची स्थल पर डिवाइडर बीच बने गड्ढे कराए दुरुस्त

गजरौला। पुलिस ने दो दिन की बारिश के कारण कांवड़ यात्रा केे दौरान कैंची स्थल पर हाईवे केे डिवाइडर के बीच बने गड्ढे एनएचएआई कर्मचारियों को बुलाकर दुरुस्त कराए। वनवे चल रहे ट्रैफिक को संभालने और कांवड़ियों के जत्थे निकालने में पुलिस केे पसीने छूट गए। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस नेे ओसीता जगदेवपुर अंडरपास से करीब दो साै मीटर मुरादाबाद की दिशा में करीब 30 मीटर की लंबाई में हाईवे के डिवाइडर को हटवाया। बैरियर लगाकर पिछले काफी दिनों सेे पुलिसकर्मी मुस्तैद हैं। इसे कैंची नाम दिया गया। यहां पर पुलिस ने ऐसी व्यवस्था की है कि हरिद्वार से आ रहे कांवड़िये ब्रजघाट की तरफ जानेे के लिए कैंची से निकल जाते हैं। ब्रजघाट से आने वाले कांवड़िये मुरादाबाद जाने वाले वाहनों की लेन से होकर कैंची तक पहुंचते हैं। कैंची के सामने पुलिस अपने बैरियर हटाकर उनके वाहनों को निकालती है। वह मुरादाबाद जाने वाले वाहनों की लेन से ही मंजिल तय करतेे हैं। जबकि दिल्ली की दिशा से आने वाले वाहनों को पुलिस कैंची के सामनेे रोक कर मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहनों की लेन पर भेजती हैै। इस लेन पर आने और जाने वाले वाहन दौड़ रहे हैं। उनके साथ किसी तरह का हादसा न हो, इसके लिए पुलिस ने जगह-जगह कोणीय बैरियर लगाकर अलग-अलग लेन बना दी है। दो दिन लगातार बारिश हाेने के कारण कैंची स्थल पर कुछ गड्ढे बन गए थे। जिससेे कांवड़ियों के साथ हादसे की आशंका थी। उधर ट्रैफिक वनवे चल रहा था। हाईवे पर कांवड़ियों की लाइन लगी थी। पुलिस ने एनएचआईए कर्मचारियों को बुलाकर गड्ढे दुरुस्त कराए। इस दौरान ट्रैफिक संभालने में यातायात पुलिस के दरोगा अनुज कुमार व ब्रजघाट चौकी इंचार्ज सुधीर कुमार केे पसीने छूट गए। बड़ी मुस्तैदी से वाहनों को निकलवाया और कांवड़ियों को पास कराया। सीओ अंजलि कटारिया का कहना है कि ट्रैफिक वनवे रहने पर कैंची स्थल पर दिक्कत सामनेे आती हैै।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें