गजरौला के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोय मेला लगाया गया। जिसमें नगर के किसी मरीज ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया तो किसी ने अलग रोग की दवाई ली। दोपहर 12 बजे तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 30 मरीज आए। इनमें कई बुजुर्ग ऐसे थे, जिनमें कई को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। साथ ही खांसी से भी परेशान थे। इसके अलावा चार गर्भवती महिलाओं ने दवाई ली। प्रभारी डॉ. सिद्धार्थ पैसल ने बताया कि दोपहर 12 बजे तक 30 मरीजों ने दवाई ली। यहां पर फिलहाल सभी दवाइयां हैं।