पाकबड़ा के रतनपुर कलां निवासी अलशिफा की हाईवे किनारे नाले में गिर जाने के कारण डूबने से मौत हो गई। वह अपने मामा और मौसी के साथ गजरौला से दवाई लेकर ननिहाल महेशरा लौट रही थी। अचानक आए वाहन को बचाने के चक्कर में उसके मामा की बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे पर गिरी। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद छात्रा को निकाला जा सके। निजी अस्पताल में ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।