श्री श्याम मित्र मंडल के पदाधिकारियों ने शनिवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय श्रीराम महोत्सव की तैयारियों को परखा। कार्यक्रम को भव्य और दिव्य बनाने का निर्णय लिया। कहा अवंतिका पार्क में शनिवार से दो दिवसीय श्रीराम महोत्सव शुरू हो रहा है। जिसका आयोजन श्रीश्याम मित्र मंडल द्वारा कराया जाता हैै। इसकी तैयारियों में मंडल के पदाधिकारी कई दिन से जुटे हैं। कार्यक्रम को भव्य और दिव्य बनाने के लिए नगर में कई द्वार बनाए गए हैं। व्यापारियों, उद्यमियों और संभ्रांत लोगों को निमंत्रण दिए गए हैं। आमजन से भी धर्म लाभ कमाने के लिए महोत्सव में पहुंचने का आह्वान किया जा रहा है। शुक्रवार शाम को मंडल के पदाधिकारी अवंतिका पार्क में एकत्र हुए। उन्होंने तैयारियों को परखा। इस दौरान श्रीश्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष डॉ राजीव शुक्ला, प्रबंधक अनुज अग्रवाल शेरी ने कहा कि शनिवार से शुरू हो रहे महोत्सव कोे भव्य एवं भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। जो भी कमी रह गई है, उसे शनिवार दोपहर तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पूरे जिले का सबसे भव्य कार्यक्रम होता हैै। इसमें हजारों लोग धर्म लाभ कमाएंगे। इस मौके पर कपिल सिंघल, संजीव सिंघल, अंकुर सिंघल, प्रियांशुु शर्मा, पंकज शर्मा, अंकित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।