फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान यूनियन ने स्मार्ट मीटर के विरोध और एमएसपी के लिए किया रोडशो

राष्ट्रीय किसान यूनियन ने स्मार्ट मीटर के विरोध और एमएसपी के लिए रोडशो किया। मांग उठाई कि खाद की सब्सिडी खातों में भेजने का नया काम न किया जाए। बुधवार को संगठन के किसान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह मांगट के नेतृत्व में धनौरा मार्ग पर एक होटल में एकत्र हुए। यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह तोमर का संगठन के किसानों ने फूल माला पहना कर स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार घर-घर स्मार्ट मीटर लगवा रही है। जिसका संगठन विरोध करता है। इस निर्णय को वापस लेना चाहिए। खाद की सब्सिडी खातों में भेजने की बात कह रही है। यह किसानों के साथ धोखा होगा। खातों में कुछ दिन तक सब्सिडी भेजकर बाद में रोक दी जाएगी। सब्सिडी पूर्व की तरह दी जाए। उपरोक्त मांगों को लेकर रोड शो शुरू किया। कारों में सवार होकर कुमराला चौकी के आगे से निकल कर फाजलपुर फाटक पर आए। यहां से इंदिरा चौक होते हुए भानपुर फाटक पहुंचे और रोड शो समाप्त किया। इस मौके पर ललित चौहान, नरेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, जगराम सिंह, रजत मलिक, इक़बाल रजा, अंकुर चौधरी, वसीम सैफी, जय प्रकाश सिंह, जानु मेवाती, नाजिम प्रधान, राशिद कुरैशी, गजराज सिंह, राजवीर सिंह, लोकेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें