इनरव्हील क्लब ऑफ अमरोहा स्पार्कल द्वारा दीप उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन हुआ। वहीं, ज्योति माहेश्वरी को दीप-ज्योति क्वीन चुना गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व इनरव्हील प्रार्थना से हुआ। इसके बाद कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम में दीप ज्योति क्वीन प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रही। जिसमें ज्योति माहेश्वरी विजेता रहीं, जबकि शिवानी माहेश्वरी उपविजेता रहीं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शिवानी माहेश्वरी और नैना अग्रवाल ने नृत्य प्रस्तुत किया।