फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में पानी पहुंचना तो दूर अभी सफाई भी नहीं हुई

गजरौला। सिंचाई विभाग की ओर से बनाई गईं नहरों में पानी छोड़ा जाने लगा है, लेकिन क्षेत्र के गांवों से गुजर रहीं नहरों की शाखाओं में पानी पहुंचना तो दूर उनकी सफाई तक नहीं हुई है। नगर के भानपुुर खालसा और चौबारा गांव के बीच से नहर की शाखा गुजर रही है। इस पर बनी पुलिया के दोनों तरफ गांंव के लोग गंंदगी डालते हैं। कूड़ा कचरा भरे प्लास्टिक के बोरे दूर से साफ दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा कई लोगों ने कूड़ियां डाल रखी हैं। बल्दाना असगर अली और सलारपुर के रकबे से निकल रही नहर में भी अभी घास उगी हैै। यही हाल खादगुर्जर गांव के निकट से गुजर रही शाखा का है। उसमें भी सफाई की दरकार है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें