रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन 400, 15 सौ व 5000 मीटर दौड़ में लवकुश, ऊंची व त्रिकूद में नवनीत कौशिक व गोला फेंक में नितेश नागर प्रथम स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में 400 व 15 सौ मीटर में आस्था, 5000 मीटर में उदिशा प्रथम स्थान पर रही। चक्का व गोला फेंक में झलक चाहल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कॉलेज के मैदान में चल रही प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ में लवकुश प्रथम, सलमान द्वितीय, 5000 मीटर में भी लवकुश प्रथम, रिंकू द्वितीय, 15 सौ मीटर में लवकुश प्रथम व चंकी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।