फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर वितरण किया खिचड़ी का प्रसाद

तिगरी गंगा मेले में गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर सिख समुदाय के लोगों ने श्रद्धालुओं को खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया। कार्तिक पूर्णिमा पर लगे तिगरी गंगा मेले में गुरुद्वारा साहिब का शिविर लगाया गया। जिसमें अस्थाई गुरुद्वारा बनाया गया। इसके ग्रंथी ज्ञानी सरदार मनिंदर सिंह ने बताया कि देवोत्थान एकादशी से गुरुद्वारा में नित पांचों वाणी का पाठ किया गया। प्रतिदिन गुरुद्वारा में लंगर छकाया गया। मुख्य स्नान के दिन ही बुधवार को गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व मनाया गया। इस दौरान खिचड़ी का प्रसाद बनाया गया। जिसे श्रद्धालुओं को वितरण किया गया। ग्रंथी ने बताया कि प्रतिदिन चले लंगर में सरदार संजीव सिंह खोवड़ा, राजेंद्र सिंह, अवतार सिंह, जगजीत सिंह आदि का बड़ा सहयोग रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें