हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सबदलपुर में चल रहे विद्युतीकरण कार्य के दौरान बिजली के पोल को खड़ा करते समय दो मजदूर करंट की चपेट में आ गए। रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव तसिया मिलक निवासी सुरेंद्र (30) पुत्र विजय सिंह और पंकज पुत्र जगदीश सिंह दोनों मजदूरी करते हैं। गांव सबदलपुर सुमाली में विद्युतीकरण का कार्य चल रहा है। बिजली ठेकेदार रविंदर दोनों मजदूरों को बृहस्पतिवार की सुबह दस बजे घर से बुलाकर काम पर लाया था। इस दौरान करंट लगने से सुरेंद्र की मौत हो गई।