फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑर्गनाइजेशन के स्थापना दिवस पर सम्मानित किए अतिथि

अमित शर्मा Updated Sat, 18 Jul 2026 11:51 AM IST

गजरौला। ह्यूमन राइट्स अवेयरनेस ऑर्गनाइजेशन का 11वां स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि हरदीप गिल ने कहा कि लोगों को कानूनी रूप से जागरूक करना संस्था का सराहनीय कार्य हैै। स्थानीय लोगों, अतिथियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। बुधवार को एक होटल में मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप गिल ने कहा कि संस्था का लोगों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देना सराहनीय कार्य है। एससी एसटी आयोग के सदस्य एवं भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह जाटव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। योजनाओं का लाभ सभी को बिना किसी भेदभाव मिल रहा है। बिजनौर के जिला होमगार्ड कमांडेंट वेदपाल सिंह चपराना, भाजपा नेता अंजू चौधरी, सेवानिवृत्त एडीएम सुरेंद्र सिंह ने भी अपने विचार रखे। डॉ.एलसी गहलौत ने स्थानीय लोगों और अतिथियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर हेमेंद्र सिंह, शशि चौहान, वेदपाल सिंह, नवीन गर्ग, राहुल गहलोत, धर्मेंद्र चौधरी, जय प्रकाश सिंह, राजकुमार गिरि, एमएल शर्मा, विजय पारछा, प्रमोद रुहेला, बलवीर सिंह जाटव, मुनेश सैनी, मुकुल बंसल, नीलाक्ष अग्रवाल आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता मास्टर होरी सिंह सैनी ने की और संचालन मनमोहन सिंह सैन ने किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें