गजरौला हाईवे के फ्लाईओवर पर निजी एंबुलेंस के डिवाइडर से टकरा जाने के कारण उसमें सवार शाहजहांपुर के मोहल्ला गदियान पंचशील तिराहा निवासी मेडिकल स्टोर संचालक चंद्रपाल (55) पुत्र भूधर लाल और उनकी पुत्रवधू शिल्पी (28) पत्नी सर्वेश चंद्र की मौत हो गई। उनके दो बेटों सहित छह लोग घायल हो गए। तीन घायलों को निजी अस्पताल में जबकि पांच को सीएचसी में ले जाया गया। चंद्रपाल को देखते ही मृत घोषित कर दिया, शिल्पी ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। जान गंवाने वाले प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के परिचित हैं। शाहजहांपुर के पंचशील तिराहा निवासी मेडिकल स्टोर संचालक चंद्रपाल व्यापारी नेता हैं।