फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण के खिलाफ आंदोलन की अनदेखी से आक्रोशित किसान

भाकियू संयुक्त मोर्चा का प्रदूषण के खिलाफ चल रहे धरने की जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार द्वारा अनदेखी किए जाने से किसान आक्रोशित हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा किसानों के सब्र की परीक्षा न ली जाए। शहवाजपुर डोर में चल रहे धरने के 47 वें दिन बृहस्पतिवार को भी किसान डटे रहे। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों सेे निकल रहा रासायनिक अपशिष्ट भूमिगत जल को जहरीला बना रहा है। जिससेे हैंडपंप और सबमर्सिबलों सेे पीला बदबूदार पानी निकल रहा है। लोेग बीमार हो रहे हैं। फसलें नष्ट होने के कगार पर पहुंच गई हैं। मगर जिला प्रशासन के साथ ही प्रदेश सरकार भी किसानों की सुध नहीं ले रही हैै। इससेे किसानों में आक्रोश है। अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अरुण सिद्धू, रामकृष्ण चौहान, अहसान अली ने भी विचार रखे। इस मौके पर शानू चौधरी, होमपाल सिंह, रामप्रसाद, ओम प्रकाश सिंह, सोमपाल सिंह, असद अली, समरपाल सैनी, गंगा राम, कृष्णा रानी, नूरजहां आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें