फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख की फिरौती के लिए किसान का अपहरण, तीन आरोपी गिरफ्तार

Vimal Sharma Updated Mon, 18 May 2026 11:14 AM IST

रजबपुर क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में अपहृत दीपांशु चौहान को सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों की टांग में गोली लग गई, जबकि घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। मुठभेड़ रविवार रात करीब 11:30 बजे गांव कालाखेड़ा के जंगल में हुई। एसपी लखन सिंह ने बताया कि नौगावां सादात क्षेत्र के गांव मुस्तफापुर नवादा निवासी दीपांशु चौहान शनिवार को रजबपुर क्षेत्र में अपने दोस्त अनुज के साथ एचपी गैस प्लांट के पास स्थित स्टार गेस्ट हाउस में बैठा हुआ था। इसी दौरान बोलेरो सवार कुछ लोग दीपांशु को जबरन उठाकर ले गए थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें