फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा की रेती में कबड्डी खेल लिया मेले का आनंद

तिगरी गंगा मेले में आए युवाओं ने कबड्डी खेल मेले का आनंद लिया। स्नान के बाद वह खेलने के लिए गंगा की रेती में आ गए। उनके बराबर में ही युवा और किशोर भी कबड्डी खेलने व एक दूसरे के साथ मस्ती करने में लगे रहे। बीते दिनों गंगा की धारा ने मेला स्थल का जमकर कटान किया। इस कारण गंगा मेले का नक्शा बदल गया। मेले में श्रद्धालुओं के लिए बालू नहीं है। मेला पक्की भूमि पर लगा है। करीब 100 बीघे रकबे में रेता था, लेकिन उस पर पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के शिविर लगे हैं। 10 या 12 बीघे से अधिक रेतीली भूमि के रकबे को तिगरी टेंट सिटी के लिए दे दिया। चार या पांच बीघे रेतीली भूमि बची है। जिस पर मंगलवार को युवाओं ने जमकर कबड्डी खेली। गंगा में स्नान करने के बाद श्रद्धालु कबड्डी खेलने के लिए रेता में आ गए। जयपाल सिंह, मदन सिंह, अरविंद सिंह, दिनेश गौतम, लोकेश कुमार, नीतेश, इंद्रवीर सिंह आदि श्रद्धालु युवाओं ने बताया कि वह सुबह स्नान के बाद कबड्डी खेलने के लिए रेता में आ जाते हैं। उनके साथ ही अन्य युवक भी कबड्डी खेलने में खेलने में लगे रहे। कुछ किशोरों ने एक दूसरे को रेता में दबाया। बताया कि रेता में खेलना उनके लिए बड़ा आनंददायक है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें