बारिश में ख्यालीपुर ढाल के निकट हाईवे की सर्विस रोड के किनारे बना गड्ढा हादसे का कारण बन सकता है। नगर और उसके आस पास क्षेत्र में कई दिन से बारिश हो रही है। इससे जगह-जगह जल भराव हो गया। इसके अलावा बारिश से मिट्टी का भी कटान हो गया। हाईवे पर ख्यालीपुर ढाल के निकट सर्विस रोड के बराबर में गड्ढा बन गया है।