फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से बिजली नहीं आने के कारण कृषि विज्ञान केंद्र के उपकरण ठप

दो दिन से बिजली नहीं आने के कारण कृषि विज्ञान केंद्र के उपकरण ठप गए। यहां किसानों के लिए होने वाले कार्यक्रम भी नहीं हो सके। कृषि विज्ञान केंद्र पर प्रभारी अधिकारी डॉ.एके मिश्र, डॉ.अमित तोमर, डॉ.शीशपाल सिंह, डॉ.सत्यपाल सिंह, डॉ.प्राची पटेल, डॉ.आरपी सिंह समेत पांच वैज्ञानिक हैं। जो जिले के किसानों, बागवानों के लिए आए दिन कोई न कोई कार्यक्रम करते रहतेे हैं। वैज्ञानिक विधि से खेती करने का प्रशिक्षण देते हैं। इसके लिए सभागार में बड़ी स्क्रीन लगी हैै। जिसे चलाने के लिए बिजली की जरूरत पड़ती है। डॉ.प्राची पटेल महिलाओं को तरह-तरह का प्रशिक्षण देती हैं। कृषि विज्ञान केंद्र पर भारापुर बिजलीघर से बिजली मिलती है। मगर दो दिन से बिजली नहीं आई। इस कारण कृषि विज्ञान केंद्र के सभी उपकरण ठप हो गए। कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी ने बताया कि उन्होंने शिकायत दर्ज करा दी थी, लेकिन अभी तक आपूर्ति सुचारू के लिए लाइन सही नहीं की। बिजली नहीं आने के कारण उपकरण ठप हो गए। किसानों को प्रशिक्षण नहीं दिया जा सका।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें