फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकेश्वर मंदिर पर जलाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालु

विमल शर्मा Updated Mon, 19 Jan 2026 07:04 PM IST

चाकेेश्वर महादेव मंदिर पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर भगवान शिव से घर में सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर भगवान शिव के जयकारों से गूंज उठा। माघ माह का विशेष धार्मिक महत्व है और चाकीखेड़ा स्थित चाकेश्वर महादेव मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र। माघ माह के सोमवार को मंदिर में पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। नगर और आस पास गांवों के श्रद्धालु पूजा सामग्री लेकर मंदिर में पहुंचे। यहां भगवान शिव की पूजा अर्चना कर जला भिषेक किया। भगवान भोलेनाथ को बिल्व पत्र अर्पित किए। मंदिर परिसर भगवान शिव के जयकारों से गूंज उठा। सुख समृद्धि की कामना के बाद श्रद्धालु घरों को लौट गए। सुबह से 11 बजे तक मंदिर में श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें