गजरौला। जर्जर घोषित होने पर ध्वस्त किए गए संविलियन विद्यालय के दो कमरों का मलबा पांंच महीने बाद भी नहीं हटाया गया। नए कमरे नहीं बन पा रहे। स्कूल के विद्यार्थियों को खेलनेे में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा हैै। मामला नगर के नाईपुरा मोेहल्ले का हैै। यहां पर संविलियन विद्यालय के दो कमरे लोक निर्माण विभाग ने जर्जर घोषित किए। नीलामी प्रक्रिया के बाद फरवरी में उनको ध्वस्त कर दिया गया। जिसे पांच महीने बीत गए, लेकिन नीलाम में बोली लगाने वाले ने दोनों कमरों का मलबा नहीं हटाया है। कुछ दीवार भी ध्वस्त करने से रह गई हैं। इस कारण नए कमरे बनाने में भी अड़चन आ रही है। वहीं मलबा पड़ा होने के कारण स्कूल के छात्र-छात्राओं को खेलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैै। स्कूल की प्रधानाध्यापिका रजनी कश्यप का कहना है कि उन्होंने मलबा हटाने के लिए कई बार कहा, लेकिन वह सुन नहीं रहा है।