फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरपुर में दो पक्ष के बीच मारपीट, पथराव

अमित शर्मा Updated Sat, 18 Jul 2026 11:48 AM IST

गजरौला। बच्चों के बीच हुईं कहासुनी के बाद मारपीट और पथराव में तीन महिलाओं समेत छह लोेग घायल हो गए। सूचना पाकर डायल 112 की दो गाड़ियों से पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस को घटना की तहरीर दी गई। थाना क्षेत्र के गांव कबीरपुर निवासी इकरार व साबिर का कहना है कि बृहस्पतिवार सुबह उनके बच्चों का दूसरे पक्ष के बच्चों से विवाद हो गया। जिसकी शिकायत करने पर दूसरे पक्ष के लोगों नेे लाठी डंडे से मारपीट कर दी। छतों पर चढ़कर पथराव कर दिया। जिससे गांव में अफरा तफरी मच गई। मारपीट व पथराव में इकरार, साबिर, मुस्कान पुत्री साबिर, जरीना पत्नी साबिर, इरशाद, सादिया पुत्री वसीम घायल हो गए। गांवं में मारपीट व पथराव होने की सूचना पाकर डायल 112 की दो गाड़ियों से पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर मनोज कुमार भी गांव में पहुंच गए। उन्होंने मौके से कई को हिरासत में लिया। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने हकीकत व वसीम निवासी कबीरपुर, मुस्लिम व अखलाक निवासी कासमाबाद का शांति भंग के आरोप में चालान कर दिया। सीओ अंजलि कटारिया का कहना है कि इस मामले में पांच का शांति भंग के आरोप में चालान कर दिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें