फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे पर मिला युवक का लहूलुहान शव, हत्या की आशंका

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में पिपलौती के नजदीक बुधवार सुबह गंगा एक्सप्रेस वे पर एक युवक का शव लहूलुहान हालत में मिला। शव की पहचान गांव गंगाचोली निवासी रामपाल (35) के रूप में हुई। सिर से खून बह रहा था। शरीर से शर्ट व पैरों से चप्पल गायब थे। हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगाचोली में रामभरोसे का परिवार रहता है। रामभरोसे ने बताया कि उनका बेटा रामपाल मंगलवार शाम अपनी बुआ कैलाशो देवी के घर गांव सिरसा की मढैया जाने की बात कहकर पैदल ही घर से निकला था। लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा। बुधवार सुबह उसका शव गंगा एक्सप्रेसवे पर पड़ा मिला। शव की स्थिति को देखते हुए युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। स्थानीय पुलिस के साथ सीओ दीप कुमार पंत ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। मृतक रामपाल अपने पीछे पत्नी ओमवती और दो बेटों, 11 वर्षीय हर्षित व 9 वर्षीय नितिन को छोड़ गया है। रामपाल खुद अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा था। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला संदिग्ध लग रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें