घर में भूत-प्रेत का साया बताकर 20 लाख रुपये ठगने के आरोपी नेत्रहीन हकीम का नोट गिनते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। उसके सामने पांच-पांच सौ के नोट बिखरे पड़े हैं। बछरायूं के पीरजादगान हफीज रोड चौपला चुंगी निवासी हाशम अली ने हकीम जाने आलम के खिलाफ भूत प्रेत का साया बताकर 20 लाख रुपये की ठगी करने का केस दर्ज कराया था।