फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश का सीजन शुरू होने से पूर्व घोंसले बनाने में जुटा बया पक्षी

बारिश का सीजन शुरू होने से पूर्व घोंसले बनाने में जुटा बया पक्षी गजरौला में खजूर के एक ही पेड़ पर बया ने बना लिए सैकड़ों घोंसले संवाद न्यूज एजेंसी गजरौला। बारिश का सीजन शुरू होने से पूर्व बया पक्षी घोंसला बनानेे की तैयारी में जुट गया हैै। खजूर उसका सबसे प्रिय पेड़ है। जिस पर उसने सैकड़ों घोंसले बना लिए हैं। वन विभाग के एसडीओ नरेश कुमार जोशी के मुताबिक बया पक्षी को सबसे बुद्धिमान माना जाता है। एक तरह से यह इंजीनियर होता है। अपना घोंसला बनाने में इसे कई दिन लग जाते हैं। घोंसले के लिए बीड़, गन्ना, चरी आदि के पत्तेे को चीर चीर कर उससे तिनका लाता है। जिसे किसी कुशल कारीगर की तरह बुनता है। सुरक्षा की दृष्टि से घोंसला बनाने के लिए बया खजूर के पेड़ को चुनता है। बरसात का सीजन शुरू होने से पूर्व बया पक्षी अपना घोंसला बनाना शुरू कर देता है। खजूर के एक पेड़ पर सैकड़ों की संख्या में घोंसला बना लिए हैं। उस पर बड़ी संख्या में उनका कलरव सुना जा सकता हैै।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें