फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण पर ठोस कार्रवाई न होने से नाराज भाकियू संयुक्त मोर्चा ने फूंका पुतला

प्रदूषण के खिलाफ चल रहे भाकियू संयुक्त मोर्चा के धरने पर पुतला फूंका गया। ठोस कार्रवाई न होने से आक्रोशित किसानों ने जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के खिलाफ हाय हाय के नारे लगाए। धरने के 42वें दिन किसानों ने प्रदूषण के खिलाफ आवाज उठाई। इस दौरान पुतला बनाया। जिसे आक्रोशित किसानों नेे आग के हवाले कर दिया। इस दौरान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि प्रदूषण के खिलाफ मोर्चा लंबे समय से आंदोलन कर रहा है। मगर जिला प्रशासन पीड़ित किसाना के बजाय औद्योगिक इकाइयों के पक्ष में खड़ा हैै। जनप्रतिनिधियों को भी प्रदूषण से बेहाल ग्रामीणों की चिंता नहीं है। कड़ाके की सर्दी व बारिश में किसान धरना दे रहे हैं, जनप्रतिनिधियों को उनकी आवाज उठानी चाहिए, लेकिन चुप्पी साधे हुए हैं। जिनकी उपेक्षा के कारण प्रदूषण का दंश झेल रहे हैं। मगर जब तक समस्या का समाधान नहीं हो जाता, धरना जारी रहेगा।इस अवसर पर प्रमुख सचिव अरुण सिद्धू, राष्ट्रीय सचिव चंद्रपाल सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष रामकृष्ण चौहान, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ.जयपाल सिंह, चरणसिंह, डॉ.गौतम कुमार, अहसान अली, सुरेंद्र सिंह प्रधान, अब्दुल राशिद, दिलशाद चौधरी, अमरजीत देओल, आसिफ चौधरी, ओम प्रकाश, होमपाल सिंह, असगर चौधरी, अब्दुल रहीम, मनोहर लाल, आलम चौधरी, हरिद्वारी सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें