अमरोहा एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचती है। कई अपराधी भी गिरफ्तार किए गए हैं, लेकिन जांच में नहीं आया है कि उनके द्वारा अपराध करने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा। ग्रामीण गलत नहीं है जरूर कुछ शरारती या खुराफाती तत्व ड्रोन उड़ा रहे हैं। कुछ लोग शरारत करने के लिए ड्रोन का प्रयोग कर रहे हैं। पुलिस को सैदनगली और डिडौली क्षेत्र में खिलौने वाले हेलीकॉप्टर मिले हैं। रात में कुछ फ्लाइट की लाइटों को देखकर भी ग्रामीण ड्रोन समझा जा रहा है। ग्रामीणों को घबराने की जरूरत नहीं है, अगर किसी को ड्रोन या कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है तो पुलिस को तुरंत सूचना दें।