फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई के साथ शादी के कार्डों से लिफाफा बनाना सिखा रहीं रजनी कश्यप

गजरौला। छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ ही संविलियन विद्यालय नाईपुरा की प्रधानाध्यापिका रजनी कश्यप शादी के बेकार हो चुके कार्डों सेे लिफाफा बनाना सिखाती हैं। स्कूल के विद्यार्थी बेसब्री से उनके इस अनूठे कार्य को सीखने के लिए उत्सुक रहते हैं। उनके विद्यालय के छात्र-छात्रा पढ़ाई लिखाई के साथ कुछ अलग सीखकर जाएं। जो उनके जीवन में काम आए। यह कहना है नाईपुरा स्थित संविलियन विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रजनी कश्यप का। वह प्रतिदिन स्मार्ट क्लास में बच्चों को अच्छी तरह से पढ़ाती हैं। इसके अलावा बच्चों को अनुपयोगी वस्तुओं से नए सामान बनाकर उपयोग केे लायक बनाना सिखाती हैं। वह सिखाती हैं कि शादी में आने वाले कार्डों को कैंची से काटकर किस तरह लिफाफा जैसा बनाया जाता है। जबकि आमतौर पर लोग बेकार समझ कर कार्डों को फेंक देतेे हैं। इसके अलावा वह माचिस के खाली खोल को गद्दे के स्वरूप जैसा बनाना सिखाती हैं। उनका कहना है कि अनुुपयोगी वस्तुओं को इस्तेमाल लायक बनाना सिखाने पर उनका ध्यान केंद्रित रहता है। वह बेकार कार्ड खुद स्कूल ले जाती हैं। बच्चों से भी मंगाती हैं। अन्य कार्य भी सिखाए जा रहे हैं। उनके स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्रा शिक्षा के साथ ही अन्य ज्ञान भी हासिल कर निकलेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें