फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते एवं बंदर काटे 50 को लगा एंटी रैबीज इंजेक्शन

कुत्ते और बंदर के काटे जाने वाले मामले कम नहीं हो रहे हैं। सोमवार को सुबह से ही इंजेक्शन लगवाने के लिए सीएचसी में लाइन लग गई। कुत्ते व बंदर हमलावर होते जा रहे हैं। किसी भी मौसम में उनके द्वारा लोगों को काटने के मामले कम नहीं होते। सोमवार को सुबह 9 बजे से ही सीएचसी में इंजेक्शन लगवाने के लिए लोगों की लाइन लग गई। कुछ लोगों को आवारा कुत्ते ने काट लिया तो किसी पर पालतू ने हमला कर दिया। वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे, जिनको रास्ते में बंदर ने काट लिया। दोपहर 12 बजे तक सीएचसी में 50 को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाया गया। जिनमें करीब 10 लोग दूसरी बार इंजेेक्शन लगवाने आए थे। सीएचसी प्रभारी डॉ.पल्लवी गंगवार का कहना है कि सोमवार को 50 लोगों को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें