यूपी के अमरोहा में एक मगरमच्छ खड़कपुर गांव के एक घर में घुस गया। बुधवार सुबह जैसे ही घर के लोगों ने इसे देखा तो वो डर गए। गांव के लोगों ने मगरमच्छ को डंडे और रस्सी के सहारे घर से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने इसे यहां से रेस्क्यू कर गंगा में छोड़ दिया।