फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: प्राण प्रतिष्ठा के बाद दूसरी बार अयोध्या की पदयात्रा, एक सप्ताह में पूरी करेंगे दूरी

जगदीशपुर। बांदा जिले के म्होखर गांव से पांच श्रद्धालुओं का जत्था 255 किलोमीटर की पदयात्रा कर अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए निकला है। शिवरात्रि के अवसर पर 15 फरवरी को यात्रा प्रारंभ करने वाले श्रद्धालु रविवार को अयोध्या पहुंचकर दर्शन करेंगे। जत्थे का नेतृत्व महेंद्र कुमार त्रिपाठी कर रहे हैं। उनके साथ चचेरे भाई हर्ष त्रिपाठी, अंकित बाजपेई और चाचा राम गोविंद त्रिपाठी सहित कुल पांच लोग शामिल हैं। सभी श्रद्धालु प्रतिदिन औसतन 35 से 40 किलोमीटर की दूरी तय कर रहे हैं। श्रद्धालुओं ने बताया कि यह उनकी दूसरी पदयात्रा है। इससे पहले 20 फरवरी 2023 को भी वे पैदल अयोध्या पहुंचे थे और 27 फरवरी को दर्शन किए थे। इस बार भी उन्होंने संकल्प लिया है कि पैदल चलकर ही भगवान रामलला के दर्शन करेंगे। यात्रा के शुक्रवार को डोमाडीह गांव में भगवताचार्य विपिन महराज ने श्रद्धांलुओं का स्वागत किया। श्रद्धालुओं का कहना है कि पैदल यात्रा से न केवल श्रद्धा की अनुभूति होती है, बल्कि आत्मिक शांति भी मिलती है। रविवार को अयोध्या पहुंचकर वे रामलला के दर्शन कर परिवार और क्षेत्र की खुशहाली की कामना।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें