फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जन आरोग्य मेले में 1574 मरीजों का परीक्षण, 19 रेफर, 30 केंद्रों पर हुआ आयोजन

जिले के 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेला आयोजित हुआ। मेले में 1574 मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया गया, जबकि गंभीर हालत वाले 19 मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। मेले में पहुंचे अधिकांश मरीज वायरल, बुखार, खांसी और जुकाम से पीड़ित मिले। गौरीगंज के भटगवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. मनीष जायसवाल की मौजूदगी में मेला आयोजित हुआ। दोपहर 12:05 बजे तक आयुष चिकित्सक डॉ. शिवचंद्र वर्मा, सीएचओ गणेश चौधरी, एएनएम साक्षी तिवारी, सुशीला राय संग अन्य कर्मी मौजूद रहे। इस समय तक पहुंचे 47 मरीजों में 15 का परीक्षण किया गया। चतऊ का पुरवा गांव निवासी गया प्रसाद ने बताया कि करीब एक माह से वह पेटदर्द व गैस की समस्या से परेशान है। निजी इलाज और घरेलू उपाय के बाद भी राहत नहीं मिली। चिकित्सक ने दवा के साथ खानपान में सावधानी बरतने की सलाह दी। भीखीपुर निवासी राजेश सिंह ने बताया कि सांस व शुगर की समस्या से पीड़ित हैं। निजी चिकित्सक से इलाज में राहत न मिलने पर मेले में जांच कराई। चिकित्सक ने दवा देने के साथ परहेज करने को कहा। पूरे ओरी वैश्य गांव के अंबालक प्रसाद ने बताया कि उनकी आंखों में करीब एक सप्ताह से दिक्कत है और खुजली भी हो रही है। वीरशाहपुर की मालती सिंह ने बताया कि वह शुगर से पीड़ित हैं। दवा व खानपान में परहेज करने के बाद भी राहत नहीं मिल रही है। चिकित्सक ने मेले में जांच कराने के बाद दवा देने संग खानपान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी है। सवरिहा गांव निवासी शाहजहां ने बताया कि पेट संबंधी समस्या से परेशान हूं। घरेलू उपचार से राहत नहीं मिलीं, चिकित्सक ने दवा देने के साथ ही परहेज करने की सलाह दी है। अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर दवा दी और बीमारियों से बचाव के उपाय बताए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें