फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: होमगार्ड परीक्षा: परीक्षार्थियों को धूप में झेलनी पड़ी दिक्कत, बसों के लिए लगी भीड़

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 27 Apr 2026 02:41 PM IST

होमगार्ड भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन सोमवार को परीक्षार्थियों को चिलचिलाती धूप में सफर करना पड़ा। परिवहन के लिए रोडवेज की बसों में भारी भीड़ दिखी, जिससे सीटों पर बैठने के लिए मारामारी रही। गौरीगंज बस स्टॉप और अमेठी बस स्टेशन पर सुबह, दोपहर और शाम को खासी भीड़ रही। सुल्तानपुर को आने और जाने वाली बसों में ज्यादा दिक्कत हुई। पहली पाली की परीक्षा समाप्त होते ही सुल्तानपुर जाने वाले अभ्यर्थियों की भीड़ बस अड्डों पर पहुंच गई। बसें दो मिनट में ही भर गईं। अन्य परीक्षार्थियों को बसों का इंतजार करना पड़ा। एआरएम काशी प्रसाद ने बताया कि 15 बसें लगाई गई थीं। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए पांच बसें रिज़र्व भी रखी गई थीं। जाम से लोग हुए परेशान अमेठी सिटी। परीक्षा के अंतिम दिन अमेठी, गौरीगंज, मुंशीगंज और रामनगर में जाम की स्थिति बनी रही। परीक्षा केंद्रों और रोडवेज बस स्टेशन के पास वाहन रेंगते रहे। लोग तीखी धूप में परेशान नजर आए। परीक्षार्थियों की भीड़ के लिए पर्याप्त प्रबंध न होने से भी जाम लगा रहा। यातायात व स्थानीय पुलिस के प्रयास से करीब आधे घंटे बाद जाम की स्थिति सामान्य हो सकी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें