फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video : अमेठी...सड़क हादसे में शाखा प्रबंधक की मौत

लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में मन्नापुरम फाइनेंस लिमिटेड, जगदीशपुर में शाखा प्रबंधक आकाश तिवारी (25) की मौत हो गई। खाना खाने जाते समय सामने अचानक मवेशी आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक घायल हो गए। आकाश तिवारी बांदा के बबेरू निवासी थे और जगदीशपुर में किराये के मकान में रहते थे। हादसे के समय उनके साथ पूरे सुक्खा सिंह टीकर मांफी, अमेठी निवासी सहायक अनुराग सिंह (24) भी थे। दोनों रात करीब साढ़े दस बजे ढाबे पर खाना खाने जा रहे थे। वारिसगंज के निकट कार के डिवाइडर से टकराने पर दोनों को ट्रामा सेंटर जगदीशपुर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। अनुराग को हल्की चोटें आने पर प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटना की जानकारी परिवार को मिलते ही कोहराम मच गया। थाना अध्यक्ष भाले सुल्तान शहीद स्मारक तनुज पाल ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पिता का इकलौता सहारा था आकाश आकाश की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मां सीमा तिवारी को विश्वास नहीं हो रहा कि उनका बेटा अब नहीं रहा। बहन बार-बार यही कहकर बेहोश हो रही है कि अब वह किसकी कलाई पर राखी बांधेगी। अस्पताल में मौजूद सहकर्मी प्रिया श्रीवास्तव ने बताया कि रात में परीक्षा के संबंध में उनकी अंतिम बार फोन पर बातचीत हुई थी। इसके कुछ देर बाद हादसे की सूचना मिली। पिता अंबरीश तिवारी ने बताया कि रात नौ बजे आकाश ने वीडियो कॉल पर मां से बातचीत की थी। उसने दलिया बनते हुए दिखाया था। वह प्रतिदिन दो–तीन बार मां से बात करता था और साथ में वकालत की तैयारी भी कर रहा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें