फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अमेठी: प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा बोले, सरल कर व्यवस्था से हर वर्ग को मिलेगा लाभ

प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचे। उन्होंने जगदीशपुर ब्लॉक सभागार में नई कर व्यवस्था को लेकर प्रेस वार्ता कर जीएसटी 2.0 पर विस्तृत जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि नई कर व्यवस्था किसानों, युवाओं, महिलाओं समेत सभी वर्गों के लिए लाभकारी साबित होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में जीएसटी दरों को घटाने की घोषणा की थी। इसके बाद नवरात्र के पहले दिन से पूरे देश में जीएसटी 2.0 लागू हो गया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि यह बदलाव सरलीकरण और बचत का उत्सव है। अब केवल दो दरें ही रहेंगी। पांच प्रतिशत और अठारह प्रतिशत। इससे छोटे कारोबारियों, मध्यम वर्गीय परिवारों और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सीधा लाभ होगा। उन्होंने कहा कि नई प्रणाली से कर भुगतान में पारदर्शिता आएगी और उपभोक्ताओं पर अनावश्यक बोझ नहीं पड़ेगा। उन्होंने बताया कि पुरानी व्यवस्था में कई तरह की जटिलताएं थीं, जिनसे आम नागरिक को परेशानी होती थी। अब सरल दरों के कारण वस्तुओं और सेवाओं पर कर स्पष्ट रहेगा। इससे न केवल व्यवसायियों को सुविधा होगी बल्कि उपभोक्ताओं को भी सस्ते दामों पर सामान मिलेगा। मंत्री ने विश्वास जताया कि इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी और युवाओं को व्यापार व स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे। मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य लोगों को सरल और पारदर्शी प्रणाली उपलब्ध कराना है, जिससे विकास की रफ्तार तेज हो। उन्होंने यह भी कहा कि कर प्रणाली का नया स्वरूप देश की आर्थिक मजबूती का आधार बनेगा। व्यापारी और उपभोक्ता दोनों को चाहिए कि वे इसे सहजता से अपनाकर सहयोग करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें